करनवास| शाहिद भगतसिंह खेल मैदान पर आयोजित की जा रही जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच के साथ समापन हो गया। इस दौरान अतिथियों ने विजेता टीम को ट्रीफी एवं नगद राशि के पुरस्कार से सम्मनित किया।
इस मौके पर सेमीफाइनल मैच पचोर और कड़िया के बीच खेला गया। इसमें कड़िया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 113 रन बनाए। कड़िया के तरफ से अमन ने 7 छक्कों के साथ 58 रन बनाए। जिसके जावब में पचोर ने अंतिम ओवर में 3 विकेट से मैच जीता दर्ज की। फाइनल मैच करनवास और पचोर के बीच खेला गया। इसमें करनवास ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अखिलेश गुर्जर की 42 रन की पारी से 10 ओवर में 102 रन बनाए। जिसका पीछा करते हुऐ पचोर की टीम के खिलाड़ी जावेद के 50 रन की पारी खेली और 7 विकेट से मैच में जीत दर्ज करते हुए फाइनल मैच पर कब्जा कर लिया। समापन समारोह में नाना भाई और जगदीश यादव और जगदीश पटेल, जगदीश अंतनिया, मनोज यादव, राधे यादव, महेंद्र यादव, हेमराज यादव आदि मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/rajgarh/news/mp-news-sports-pachor-won-district-level-cricket-tournament-by-defeating-kadia-by-seven-wickets-070030-6627551.html
No comments:
Post a Comment