राज्य आजीविका मिशन ने जनपद परिसर में आयोजित किया रोजगार मेला
क्षेत्र के युवा बेरोजगारों को मार्गदर्शन, प्रशिक्षण व निजी क्षेत्र में नियुक्तियां दिलाने राज्य आजीविका मिशन द्वारा जनपद पंचायत परिसर में शुक्रवार को रोजगार मेला आयोजित किया गया। इसमें 358 युवक व युवतियों ने पंजीयन कराए। इनमें से 167 युवाओं को विभिन्न निजी कंपनियों ने अपने यहां ट्रेंनिग व जॉब के लिए चयनित किया। जबकि आरसेटी राजगढ़ ने 45 से ज्यादा युवाओं का सिलेक्शन विभिन्न ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए किया। एसआरएलएम जिला प्रबंधक कौशल अमित रावत ने बताया कि मेले में कुल 358 बेरोजगार युवक व युवतियों ने रजिस्ट्रेशन कराया। इस दौरान इंदौर की प्रतिभा सिंटेक्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 56 युवाओं का चयन अलग अलग पदों पर किया गया।
45 युवाओं की काउंसिलिंग भी हुई
इधर स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी द्वारा ने रोजगार मेले में विभिन्न ट्रेनिंग प्रोग्राम में चयन के लिए 150 से ज्यादा युवाओं का रजिस्ट्रेशन किया। उनकी कॅरियर चयन में मदद के लिए काउंसिल की गई। संस्थान के फैकल्टी व काउंसलर सत्येंद्र जैन ने 130 युवाओं की काउंसलिंग की। उन्होंने इन युवाओं को अपनी रुचि व क्षमता के अनुसार कॅरियर चुनने और लक्ष्य तय कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। मेले में आरसेटी द्वारा 45 युवाओं का सिलेक्शन कम्प्यूटर एकाउंटिंग, ब्यूटीशियन, महिला वस्त्र सिलाई, सेलफोन व इलेक्ट्रिक उपकरण रिपेयरिंग आदि विभिन्न ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए किया गया।
जॉब के साथ ट्रेंनिग के लिए किया युवाओं का चयन
एसआरएलएम की ब्लॉक मैनेजर अर्जुन सिंह ने बताया कि रोजगार मेले के दौरान भोपाल से आए ट्रॉय लॉजिक संस्थान ने सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट की ट्रेनिंग के लिए 32, राजगढ़ डीडी यूजीकेवाय की सेफ़ एजुकेटेड कंपनी ने लॉजिस्टिक और रिटेलिंग क्षेत्र में ट्रेनिंग व प्लेसमेंट के लिए 36 युवाओं का चयन किया। स्वामी विवेकानंद कोऑपरेटिव सोसायटी ने प्रमोटर व स्टाफर की भर्ती के लिए 46 युवाओं के इंटरव्यू लिए। शाजापुर से आई पेन इंडिया इंस्टीट्यूट ने नर्सिंग अटेंडर की ट्रेनिंग व भर्ती के लिए 52 युवक- युवतियों के चयन किया। इधर आरएसडब्ल्यूएम भीलवाड़ा ग्रुप ने भी अपने यहां विभिन्न ट्रेड में भर्ती के लिए 43 युवाओं को नियुक्त ऑफर दिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/rajgarh/news/mp-news-358-got-registered-at-the-fair-116-got-private-job-on-the-spot-after-interview-070026-6627549.html
No comments:
Post a Comment