_photocaption_राजगढ़| एक ओर सरकारें वृद्धजन दिवस मनाकर बुजुर्गों का सम्मान करती है। वहीं, दूसरी ओर सरकार के ही अफसर मौके पर बुजुर्गों का सम्मान रखना भी भूल जाते हैं। एेसा ही एक वाकया शुक्रवार को सामने आया, जब पेंशनर एसोसिएशन के बैनर तले शहर के कुछ पेंशनर, जिनकी उम्र 70 से 80 वर्ष के बीच की थी, वे जब कलेक्टोरेट में एडीएम नमित धुर्वे का ज्ञापन देने पहुंचे तो एसडीएम ने इन बुजुर्गों के सम्मान में खड़े होना भी मुनासिब नहीं समझा अाैर अपनी कुर्सी पर बैठे-बैठे ही ज्ञापन ले लिया। बताया तो यह भी जा रहा है कि यह बुजुर्ग ज्ञापन देने के लिए कलेक्टोरेट में करीब दो घंटे तक परेशान होते रहे। ज्ञापन में पेंशनरों की सातवां वेतनमान, एरियर भुगतान सहित अन्य मांगों का उल्लेख है। यह ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम दिया गया है।*photocaption*
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/rajgarh/news/mp-news-70-80-year-old-pensioners-reached-to-give-memorandum-adm-took-memorandum-from-sitting-did-not-even-take-care-of-respect-of-elders-070033-6627552.html
No comments:
Post a Comment