Thursday, February 13, 2020

इधर, सूदखोर पर केस दर्ज, कोर्ट पैदल ले गई पुलिस


भानपुरा| ऋण माफिया के खिलाफ एसपी हितेश चौधरी के निर्देशन पर अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को सूदखोर मंगलसिंंह पिता सुपारीलाल के विरुद्ध पुलिस ने ऋणियों का अधिकार अधिनियम की धारा 3/4 में प्रकरण दर्ज किया। एसआई लाखनसिंंह राजपूत ने बताया आरोपी मांगीलाल द्वारा 10 रुपए सैकड़े का ब्याज लिया जाता है। किस्त समय पर न देने से 1 हजार रुपए रोज पेनल्टी वसूली जाती है। आरोपी को गुरुवार को भानपुरा न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय से आरोपी को जेल भेजने के आदेश दिए। इसके पहले पुलिस आरोपी को पैदल ही न्यायालय लेकर आई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/mandsour/news/mp-news-here-a-case-was-registered-against-the-usurper-the-police-took-the-court-on-foot-064046-6620478.html

No comments:

Post a Comment