15 फरवरी को लगने वाले निशुल्क कैंसर जांच व इलाज शिविर में पहली बार मैमोग्राफी मोबाइल वैन आ रही है। 40 फीट लंबी वैन में ब्रेस्ट कैंसर की जांच तत्काल अाैर निशुल्क की जाएगी। इस वैन के साथ डॉक्टर तथा सहायकों की टीम भी आ रही है। इससे मरीजों को भोपाल या नागपुर में जाकर टेस्ट का खर्च बचेगा।
स्व. मधुलिका अग्रवाल की स्मृति में न्यू बैतूल स्कूल में कैंसर जांच, उपचार व जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मुंबई की समाजसेवी संस्था व सेवाग्राम अस्पताल वर्धा के सहयोग से मैमोग्राफी मोबाइल वैन बैतूल आएगी। जिन महिलाओं को ब्रेस्ट में किसी भी तरह की गठान या दर्द है। वे निशुल्क टेस्ट करा सकते हैं।
बस और ऑटो से किया जा रहा प्रचार
शिविर का लाभ कैंसर पीड़ितों को दिलवाने के लिए बस और ऑटो द्वारा प्रचार किया जा रहा है इस शिविर में नागपुर, भोपाल, पाढर से डॉक्टर आ रहे हैं। डॉक्टरों द्वारा कैंसर पीड़ितों का इलाज करवाने के साथ इलाज भी किया जाएगा। शिविर में कैंसर जागरूकता के लिए भी प्रयास किए जाएंगे।
ब्रेस्ट कैंसर की जांच के लिए बनी 40 फीट लंबी मैमोग्राफी मोबाइल वैन।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-for-the-first-time-a-mammography-mobile-van-will-come-to-betul-women-breast-cancer-will-be-tested-for-free-064043-6619595.html
No comments:
Post a Comment