Thursday, February 13, 2020

खेल, साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियों से बच्चाें का हाेता है विकास


अामला| हसलपुर स्थित डाॅ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज में तीन दिनी वार्षिकाेत्सव कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। इस अवसर पर प्राचार्य डाॅ. एमएस चाैहान ने कहा सांस्कृतिक, साहित्यिक और खेलकूद की गतिविधियां बच्चों के सर्वागींण विकास के लिए आयोजित की जाती है। बच्चे, पढ़ाई के साथ इन गतिविधियों से जुड़ने के बाद अपनी प्रतिभा को समझ पाते हैं, जो भविष्य में उन्हें बेहतर अवसर प्रदान करती है। कार्यक्रम को प्रो. जगदीश उइके, जीआर डोंगरे, डाॅ. मनोजसिंह राणा, जनक वाइकरसहित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया।

रासेयो के स्वयंसेवक का असम शिविर के लिए चयन: भैंसदेही| शासकीय कॉलेज में रोसेयो के स्वयं सेवक विनीत धोटेकर का चयन असम के कोकराझार के आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर के लिए हआ। 14 से 20 फरवरी तक आयोजित होने वाले शिविर में यूनिवर्सिटी से 4 का चयन हुआ है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-development-of-children-by-sports-literary-and-cultural-activities-064049-6619641.html

No comments:

Post a Comment