Friday, February 14, 2020

बीनागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मिल सकेगा आयुष्मान योजना का लाभ


एक परिवार को 1 वर्ष में मिलेगा अधिकतम पांच लाख तक का निशुल्क उपचार

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीनागंज में विकासखंड चांचौड़ा के बीनागंज अस्पताल में भी आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र हितग्राहियों का निशुल्क इलाज किया जाएगा। इस सुविधा आरंभ 14 फरवरी को आयुष्मान भारत योजना के तहत शुभारंभ किया गया।

बीएमओ डॉ. टिंकू वर्मा ने बताया कि इस योजना के तहत एक परिवार को 1 वर्ष में अधिकतम पांच लाख तक का निशुल्क उपचार किया जाता है यह योजना गरीब एवं मजदूर वर्ग के लिए बहुत ही प्रभावी योजना है। जिसका लाभ सभी आयुष्मान कार्ड धारी मरीजों को अवश्य लेना चाहिए। मरीज को अस्पताल में भर्ती होने के बाद अपने बीमा दस्तावेज देने होंगे। इसके आधार पर अस्पताल इलाज के खर्च के बारे में बीमा कंपनी को सूचित कर देगा और बीमित व्यक्ति के दस्तावेजों की पुष्टि होते ही इलाज बिना पैसे दिए हो सकेगा। इस दौरान जिला आयुष्मान अधिकारी एवं डॉ. अमित श्रीवास्तव सहित सभी अधिकारी-कर्मचारी, आशा सहयोगी और आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बीनागंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयुष्मान योजना के आरंभ अवसर पर मौजूद चिकित्सक एवं स्टाफ सदस्य।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Binaganj News - mp news ayushman scheme will be available at binaganj community health center


source https://www.bhaskar.com/mp/guna/news/mp-news-ayushman-scheme-will-be-available-at-binaganj-community-health-center-070023-6627587.html

No comments:

Post a Comment