Thursday, February 6, 2020

सब्जी, किराना और मिठाई सहित खाद्य साम्रगी खरीदते करते समय सावधानी रखना जरूरी


सरकारी कॉलेज में शुद्ध के लिए युद्ध जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस माैके पर प्राध्यापक छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभव आदान-प्रदान करते हुए डॉ. साहेबराव झरबड़े ने कहा कि मिलावटी सब्जी, खाद्य सामग्री, खाद्य संधारण पात्र, पॉलीथिन और मिठाई आदि की खरीदी में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

कौशल किशोर कुशवाहा ने कहा मिलावट की स्थिति में उपभोक्ता न्यायालय में जाने की प्रक्रिया से अवगत कराया। विनोद कुमार बारमासे ने रासायनिक पदार्थों की मिलावट को पहचानने के तरीके से अवगत कराया। डॉ. यास्मिन जिया ने एक्सपायरी डेट को ध्यान रखने पर बल दिया। डॉ. देवीसिंह सिसौदिया ने छात्र-छात्राओं को बाहरी खाद्य पदार्थों को ग्रहण करने के प्रति सावधानी बरतने पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ. अजयकुमार चौबे ने कहा कि खाद्य पदार्थों के अलावा आभूषण आदि की तौल और शुद्धता के प्रति भी जागरूकता की आवश्यकता है। प्रियंका साहू ने सभी का आभार व्यक्त िकया। इस अवसर पर डॉ. नंदकिशोर पवार, अश्विनी कालभोर, र|ेश जैन, पीयूष राठौर, राम भगत यादव व स्टाफ माैजूद रहा।

उल्लेखनीय है कि सरकारी कॉलेज में आयुक्त खाद्य सुरक्षा प्रशासन मध्यप्रदेश शासन और कलेक्टर बैतूल के आदेश के परिपालन में शुद्ध के लिए युद्ध जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसमें खाद्य पदार्थों में मिलावट के प्रति जन जागृति लाने के लिए कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।

घाेड़ाडाेंगरी। कॉलेज में अभियान काे लेकर समझाइश देते हुए प्राेफेसर।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Betul News - mp news it is important to be careful while buying food items including vegetables groceries and sweets


source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-it-is-important-to-be-careful-while-buying-food-items-including-vegetables-groceries-and-sweets-064014-6565314.html

No comments:

Post a Comment