सुल्तानगंज | अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा सुल्तानगंज बेगमगंज के तत्वाधान में सुनवाहा माता मंदिर पर कक्षा 1 से 12 तक 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समारोह का आयोजन रखा गया, जिसमें उनका सम्मान कर शील्ड आैर प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। जिसकी व्यवस्थाओं को लेकर क्षत्रिय समाज की एक बैठक का आयोजन किया, जिसमें सुनवाहा, गुदरई, झमरा, जमुनिया, बमोरी, नारायणपुर, टेकापार, कोठी खोर, गोरखी, खामखेड़ा, नयागांव, मोईया गोरखपुर के समाज के लोग आए। अभा क्षत्रिय महासभा बेगमगंज सुल्तानगंज के अध्यक्ष रतन सिंह, महामंत्री माधव सिंह, नैनविलास, बद्री सिंह, सोबरन तोमर, शिवराज सिंह, राजेंद्र सिंह, कुंअर सिंह, जयपाल सिंह ठाकुर, संदीप सिंह, जसवंत सिंह मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/raisen/news/mp-news-officials-chalked-out-a-strategy-to-honor-the-talents-of-the-society-064010-6565015.html
No comments:
Post a Comment