Thursday, February 6, 2020

प्रदेश के 10 बड़े बांधों की ड्रिप इरीगेशन और स्प्रिंकलर सिस्टम व्यवस्था दिखेगी स्क्रीन पर


जिले के किसान अब स्क्रॉल स्क्रीन पर प्रदेश के 10 बड़े बांधों की ड्रिप इरीगेशन सिंचाई और स्प्रिंकलर इरीगेशन सिंचाई के गुर सीखेंगे। इसके लिए जलसंसाधन विभाग के बैतूल डिविजन कार्यालय, मुलताई डिविजन कार्यालय समेत कुल 9 जगहों पर भोपाल से आई स्क्रॉल स्क्रीन लगाई है। कार्यालयीन समय पर रोजाना इन स्क्रीन पर बांधों की सिंचाई सुविधा से जुड़ी जानकारियां चलाई जा रही हैं। इन जानकारियों को देखकर किसान सिंचाई के तरीके सीख सकेंगे। जिले में बनने वाले गढ़ा, घोघरी, मेढ़ा, निरगुड़ समेत अन्य बांधों से किस तरह सिंचाई सुविधा किसान ले सकते हैं इसके तरीके भी बताए जाएंगे। जलसंसाधन विभाग के बैतूल डिविजन में लगी स्क्रॉल स्क्रीन पर 10 बांधों की जानकारियां देनी भी शुरू कर दी है।

इन जगहों पर भी लगाईं स्क्रॉल स्क्रीन : जिले में जनपद पंचायतों, तहसील कार्यालयों, राशन दुकानों जहां-जहां भी किसानों का ज्यादा संख्या में आना-जाना होता है। वहां पर स्क्रीन लगाई जाएंगी। फिलहाल 9 स्क्रीन लगाईं हैं। आगे भी अन्य जगहों पर स्क्रीन प्रदेश मुख्यालय के माध्यम से आएंगी।

स्क्रॉल स्क्रीन लगाई है


एके डेहरिया, ईई, जलसंसाधन विभाग, बैतूल डिविजन

इन 10 बड़े बांधों की मिलेगी जानकारियां

कोलार बांध सीहोर, राजीव सागर बांध बालाघाट, कुंडलिया बांध राजगड़, मणिखेड़ा बांध शिवपुरी, बारना बांध रायसेन, गांधी सागर बांध मंदसौर, तवा बांध होशंगाबाद, बाणसागर बांध रीवा, फरशी बांध ग्वालियर, माही बांध झाबुआ के संबंध में जानकारियां इस स्क्रॉल स्क्रीन पर मिलेंगी। इन बांधों की लंबाई और ऊंचाई के साथ इनसे किस तरह किसान पानी ले रहे हैं। इसकी जानकारी रहेगी स्प्रिंकलर और ड्रिप इरीगेशन सिस्टम की जानकारी रहेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Betul News - mp news drip irrigation and sprinkler system arrangement of 10 big dams of the state will be seen on the screen


source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-drip-irrigation-and-sprinkler-system-arrangement-of-10-big-dams-of-the-state-will-be-seen-on-the-screen-064019-6565299.html

No comments:

Post a Comment