Wednesday, February 12, 2020

मानस सम्मेलन में श्रीराम के जीवन चरित्र पर सुनाईं कथाएं


अनुभाग के ग्राम बेरछ में तीन दिवसीय मानस सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मानस वक्ताओं में संत गुच्छा सरकार दतिया साध्वी सुश्री अनिता भारती राठ, पंडित शिव कुमार शास्त्री, रतनगढ़ धाम बाल विदुषी दीप शिखा शास्त्री वृंदावन द्वारा श्रीराम जी के जीवन चरित्र पर कथाओं का सुंदर श्रवण कराया गया।

प्रथम दिवस श्री श्री 1008 श्री राम बिहारी दास जी महाराज जौरा संत मंडली सहित कथा में सम्मिलित हुए। द्वितीय दिवस में अनंत विभूति संत खंडेश्वरी दास महाराज महोनी धाम एवं कौशल किशोर दास महाराज छिरोना ने प्रवचन दिए। तीसरे दिन पूर्व विधायक भाजपा घनश्याम पिरोनिया, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष वीर सिंह यादव, रामजी शरण यादव, भज्जू राय उनाव, राजेंद्र सिंह यादव मंडल अध्यक्ष भाण्डेर, एवं विधायक पति संतराम सिरोनिया, शैलेंद्र यादव ने कार्यक्रम में सभी ने साधु संतों को माला पहनाकर स्वात किया। मानस कथा में मंच संचालन रामसेवक रामायणी सिजोरा ने किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/datia/news/mp-news-stories-narrated-on-shriram39s-life-character-at-manas-sammelan-071036-6609697.html

No comments:

Post a Comment