Wednesday, February 12, 2020

छिकाऊ में नेत्र शिविर 19 को


समाजसेवी भागीरथ कुशवाह की स्मृति में माता मंदिर छिकाऊ में निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन आगामी 19 फरवरी को किया जाएगा।

इस अवसर पर ग्रामीणों का निःशुल्क पंजीयन किया जा रहा है। शिविर के दौरान दतिया के नेत्र रोग विशेषज्ञ मरीजों का परीक्षण करेंगे। जिसमें मोतियाबिंद के मरीजों को चिह्नित किया जाएगा।

आॅपरेशन व नेत्र रोगियों को लेंस प्रत्यारोपण भी नि:शुल्क किया जाएगा। आयोजन समिति सदस्य रामलाल कुशवाह ने बताया कि शिविर के दौरान आने वाले मरीजों की उचित व्यवस्था समिति की ओर से की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/datia/news/mp-news-eye-camp-in-chikau-on-19th-071033-6609695.html

No comments:

Post a Comment