बैतूल| शहर में जगह-जगह नए बाजार लगने के कारण अभिनंदन सरोवर के पीछे बैठ रहे सब्जी व्यापारियों का कारोबार चौपट हो गया है। उन्होंने विरोध जताते हुए शुक्रवार काे दुकान बंद करने का आह्वान किया है। फुटकर व्यापारी संघ अध्यक्ष गुल्लू भैया व किशोर जैन, अनवर भाई, सपन चौरसिया, सूरज चौरसिया, समेत अन्य ने बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से दुकान बंद रखेंगे। जैन ने बताया अभिनंदन सरोवर के पीछे सब्जी व्यापारियों का कारोबार नहीं चल रहा है। आजाद वार्ड और मेघनाद मोहल्ले में लगने वाले बाजार को नहीं रोका जा रहा। जबकि अंग्रेजों के समय से लग रहे इतवारी बाजार तक से पूरे व्यापारी हटा दिए हैं। एक ही जगह बाजार लगना चाहिए।
इधर गुरुवार काे सब्जी व्यापारियों ने मेघनाथ मोहल्ले और आजाद वार्ड में सब्जी की दुकानें लगा लीं थी। इन दुकानों को हटवाने के लिए जब नपा अमला पहुंचा तो सब्जी व्यापारी यह कहकर विरोध करने लगे कि अब तो हम मोहल्ले में दुकान लगा रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-opposition-to-place-markets-everywhere-shops-will-remain-closed-today-064052-6565291.html
No comments:
Post a Comment