Thursday, February 6, 2020

माचना एनीकट के गेट की 1 प्लेट गिरी, सूचना पर ध्यान नहीं देने से जलस्तर 3 फीट तक गिरा


माचना एनीकट में पानी रोकने के लिए लगाई गई लोहे की एक की प्लेट गायब है। नतीजा- एनीकट से लगातार पानी बह रहा है। 15 फीट ऊंचे माचना एनीकट में पानी का लेवल गिरकर 12 फीट पर आ गया है। नगर पालिका ने अभी तक इस प्लेट काे खाेजा नहीं है, न दूसरी लगाई गई। फिल्टर प्लांट स्टाफ कहता रहा कि हमने जानकारी एक हफ्ते पहले दी थी। नपा के अधिकारियों का कहना है कि अभी जानकारी मिली है। पानी में प्लेट की खाेज कराएंगे, इसके बाद यदि नहीं मिलेगी ताे बनवाई जाएगी। सवाल है कि नहीं मिलने तक पानी यूं ही बर्बाद हाेता रहेगा। अभी शहर वासियाें काे माचना एनीकट से टर्बिडिटी (मटमैला) पानी सप्लाई हाे रहा है। ताप्ती बैराज से जल्द सप्लाई चालू हाेने के बाद लाेगाें काे साफ पानी मिलेगा।

इधर, एनीकट में पानी कम हाेते देख नपा ने ताप्ती बैराज से 15 दिन के भीतर सप्लाई करने की तैयारी की है। ताप्ती बैराज की अस्थायी रूप से बंद कराई गई बिजली सप्लाई चालू करवाने के लिए बिजली कंपनी से संपर्क किया है। ताप्ती इंटक वेल की बैटरियों को चार्ज करवा रहे हंै। सप्लाई जल्द शुरू होने जा रही है।

डूब चुके हैं कई लोग, प्लेट तलाशना होगा मुश्किल


आशंका है कि प्लेट एनीकट के दूसरी ओर गहरे डोह में गिरी है। यह जगह इतनी गहरी है कि यहां 10 सालों में 4 लोगों की डूबने से भी मौत हो चुकी है। चार महीने पहले एक किशोर भी यहां डूब गया था। दो दिन बाद उसका शव बाहर निकाला जा सका था।

22 फीट ऊंचा ताप्ती बैराज लबालब: उधर 22 फीट ऊंचे ताप्ती बैराज में पानी लबालब भरा है। बैतूल से खेड़ी तक की 21 किमी लंबी पाइप लाइन में से 170 मीटर लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण पानी बैतूल तक नहीं पहुंच पा रहा है।

व्यर्थ बह रहा पानी : 15 फीट ऊंचे एनीकट में पानी का लेवल 12 फीट पर आया


माचना एनीकट पर लकड़ी के पटियों की जगह लगाई थी लोहे की प्लेटें

नपा ने 1 करोड़ के प्रोजेक्ट के तहत माचना एनीकट का जीर्णोद्धार करवाया था। एनीकट के नीचे कटाव भरने के साथ ही यहां लकड़ी की जगह लोहे की प्लेटें लगाकर पानी रोकने की व्यवस्था बनाई थी। लेकिन इस व्यवस्था में प्लेटें गायब भी होंगी इसके लिए नपा के पास कोई प्लान नहीं था। अब प्लेट गायब हो गई है तो इसे तलाशने या दूसरी लगाने के लिए भी कोई प्रयास नहीं किए हैं।

बैटरियां चार्ज करवाने पहुंचे नपा के इंजीनियर

नपा ने यहां का हैवी कनेक्शन टेंपरेरी रूप से सस्पेंड करवाकर रखा था। लेकिन अब बिजली कंपनी से इसे चालू करवाने के लिए संपर्क किया है। 15 दिन के भीतर इसे चालू करवाने की बात नपा ने कही है। ताप्ती इंटक वेल में कुछ उपकरणों को चालू रखना जरूरी है इसके लिए बैटरियां भी अब चार्ज की जानी शुरू कर दी है। इंजीनियरों ने इन बैटरियों को चार्ज करवाना शुरू किया है।

15 दिनों में ताप्ती का शहर में पानी सप्लाई करेंगे


प्रियंका सिंह, सीएमओ, नपा

3-3 फीट की प्लेटें लगाई गई हैं, गेट नंबर एक की प्लेट गायब

माचना एनीकट के सीमेंटेड स्ट्रक्चर में 3-3 फीट ऊंचाई की प्लेटें लगाई गईं हैं। प्रत्येक गेट में चार प्लेटें लगीं हैं। इनमें से पहले नंबर के गेट में सबसे ऊपर की प्लेट नदारद है। इस कारण यहां से लगातार पानी बह रहा है। माचना नदी में प्रति सेकंड 15 हजार लीटर का पानी का फ्लो है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Betul News - mp news 1 plate of the gate of machna anicut fell water level dropped by 3 feet due to lack of information


source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-1-plate-of-the-gate-of-machna-anicut-fell-water-level-dropped-by-3-feet-due-to-lack-of-information-064048-6565289.html

No comments:

Post a Comment