Thursday, February 6, 2020

प्रावीण्य सूची में बैतूल का नाम लाने एक्सीलेंस स्कूल में 40 छात्रों की ले रहे विशेष क्लास


बोर्ड परीक्षा में बैतूल का नाम प्रदेश की टॉपटेन सूची में लाने के लिए एक्सीलेंस स्कूल के 40 विद्यार्थियों को स्कूल टाइम के पहले सुबह डेढ़ घंटे की स्पेशल क्लास लगाई जा रही है। इस क्लास में लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा तैयार की प्रश्न बैंक तथा शिक्षकों द्वारा सेट पेपर से बोर्ड परीक्षा की तैयारी करवाई जा रही है। पेपरों को हल करवाकर तत्काल वेल्यूवेशन कर विद्यार्थियों की कमियों को तत्काल दूर किया जा रहा है। डेढ़ घंटे की क्लास में कठिन विषयों में विद्यार्थियों को आने वाली परेशानी को दूर कर विषयों की बारीकियां भी सिखाई जा रही है। जिला मुख्यालय पर स्थित एक्सीलेंस स्कूल में 10वीं में 237 तथा 12वीं में 201 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इन विद्यार्थियों के तिमाही, छमाही तथा प्री-बोर्ड की परीक्षा के रिजल्ट के आधार पर स्कूल प्रबंधन ने 10वीं के 20 तथा 12वीं कक्षा के 20 टाप विद्यार्थियों का चयन किया है।

कमजोर बच्चों के लिए अलग से लगा रहे क्लास

स्कूल में 10वीं में 33 तथा 12वीं में 42 विद्यार्थी डी और ई ग्रेड में हैं। इन विद्यार्थियों पर भी खासी मेहनत की जा रही है। कमजोर विद्यार्थियों के लिए अलग से क्लास लगा रहे हैं। इन विद्यार्थियों को जिन विषयों में कमी है, उन विषयों के पेपर सेट करके हल करवा रहे हैं। करीब 15 दिनों से प्रतिदिन स्कूल में अलग से क्लास लग रही है।

तिमाही, छमाही तथा प्री-बोर्ड परीक्षा के आधार पर चयन किया है


आरके दीक्षित, प्राचार्य, एक्सीलेंस स्कूल



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-bringing-the-name-of-betul-in-the-merit-list-taking-special-classes-of-40-students-in-the-excellence-school-064055-6565292.html

No comments:

Post a Comment