Thursday, February 13, 2020

गुना बायपास पर वेल्डिंग दुकान से 20 हजार रुपए और सामान चोरी


ब्यावरा|शहर के हाईवे पर गुना बायपास स्थित वेल्डिंग की दुकान में 20 हजार रुपए सहित करीब 50 हजार रुपए कीमत का सामान चोरी जाने का मामला सामने आया है। वारदात सोमवार- मंगलवार की दरमियानी रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार दुकान मां जालपा वेल्डिंग वर्कशॉप को चोरों ने निशाना बनाया।

दुकान संचालक मदनलाल पुत्र रेवाराम जाटव ने बताया कि सोमवार रात को वह दुकान बंद करके अपने रिश्तेदार की शादी में चले गए थे। तभी रात को अज्ञात चाेर दुकान के पीछे से सीढ़ी लगाकर दुकान में घुसे और गल्ले में रखे 20 हजार रुपए नकदी सहित वेेल्डिंग मशीन, ब्लेंडर मशीन, डील मशीन, कटर मशीन सहित लोहे का सामान चुरा ले गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/rajgarh/news/mp-news-20-thousand-rupees-and-goods-stolen-from-welding-shop-on-guna-bypass-065618-6619330.html

No comments:

Post a Comment