Thursday, February 20, 2020

रात का तापमान 8.4 डिग्री बढ़कर 15.4 पर पहुंचा, दिन का पारा 30 डिग्री पर


मौसम वैज्ञानिक विजय पराड़कर ने बताया हवा का रुख बदलने से तापमान बढ़ने लगा है

माैसम में परिवर्तन के बाद बुधवार रात को तापमान 8.4 डिग्री उछला। इससे न्यूनतम 7 डिग्री से बढ़कर 15.4 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं दिन का तापमान में 0.2 डिग्री की मामूली गिरावट के साथ 30 डिग्री पर है। तापमान में आए उछाल से अचानक ठंड गायब हाे गई है। दोपहर हाेते ही कड़ी धूप लोगों को परेशान करने लगी है। हवा का रुख बदलने से मौसम में यह बदलाव आ रहा है।

जिले में आमतौर पर होली तक ठंड रहती है, लेकिन इस बार महाशिवरात्रि के पहले ही तापमान में उछाल अा गया है। 11 फरवरी से दिन के तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही थी। इससे दिन का तापमान 30 डिग्री तक पहुंच गया था, लेकिन रात के तापमान में उतार-चढ़ाव चल रहा था। मंगलवार रात को तापमान 7 डिग्री पर था, लेकिन बुधवार रात तापमान 8.4 डिग्री की बढ़ोत्तरी के साथ 15.4 डिग्री पर पहुंच गया। इधर दिन में चक्रवाती हवा चलने लगी है। वहीं पेड़ों से सूखे पत्ते गिरने लगे हैं। मौसम वैज्ञानिक विजय पराड़कर ने बताया हवा का रुख बदलने से तापमान बढ़ने लगा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-night-temperature-rose-84-degrees-to-154-daytime-mercury-reached-30-degrees-063622-6675881.html

No comments:

Post a Comment