} जिला अस्पताल का निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएं
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट गुरुवार को छिंदवाड़ा जाते समय बैतूल रुके। स्वास्थ्य मंत्री ने रात 9.30 बजे जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिविल सर्जन को अस्पताल की सफाई दिन में दो बार करने के लिए कहा। स्वास्थ्य मंत्री में मरीजों के लिए शुद्ध पानी के इंतजाम करने के लिए कहा। उन्होंने पानी की टंकी की एक माह में दो बार सफाई करने के निर्देश दिए।
मंत्री ने कहा प्रदेश में 70 प्रतिशत डॉक्टरों की कमी है, जिसे हम दूर करने के प्रयास कर रहे हैं। बैतूल में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर हों, इसके लिए 28 डॉक्टर, 54 एएनएम तथा 44 सीएचओ दिए हैं। उन्होंने कहा पिछली सरकार ने हमारे हाथों में लचर स्वास्थ्य सेवा दी है। इसे सुधारने का काम किया जा रहा है। इसके लिए कांग्रेस सरकार ने अन्य विभागों की तुलना में स्वास्थ्य विभाग को 33% अधिक बजट बढ़ा कर दिया है।
मंत्री श्री सिलावट ने कहा आदिवासी इलाके के लिए अलग से योजना चलाईं हैं। उन्होंने अस्पताल के निरीक्षण के दौरान पदस्थ डॉक्टरों से कहा कि उस ईश्वर के बाद हम डॉक्टर को ईश्वर मानते हैं। जब कोई गरीब और लाचार आए तो उसे समय पर इलाज, दवाएं और डॉक्टर भी समय पर मिलें। उन्होंने कहा परिवर्तन प्रकृति का नियम है। हम बैतूल का अस्पताल अच्छे से अच्छा बना पाएं, इसके लिए प्रयास किए जाएंगे। अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर शुरू करने का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील शर्मा, विधायक निलय डागा सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।
शुद्ध के लिए जारी रहेगा मिलावटखोरों के खिलाफ युद्ध अभियान
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत मिलावटखोरों पर नकेल कसी जा रही है। अभियान योजना के तहत कई लोगों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है। आगे भी यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मंत्री श्री सिलावट सड़क मार्ग से छिंदवाड़ा जा रहे थे। इसी दौरान वे बैतूल में भी कुछ समय तक रुके रहे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में अभी तक मिलावट वस्तु की जांच करने के लिए एक लैब थी अब सरकार द्वारा नई पांच लैब की शुरुआत कर रही है। लैब प्रारंभ होते ही मिलावट सैंपल की जांच करने में देरी नहीं होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-we-get-poor-health-services-33-are-better-by-increasing-budget-health-minister-063618-6675880.html
No comments:
Post a Comment