Thursday, February 20, 2020

एनी टाइम पेमेंट मशीन : कोठीबाजार पर ताले में, लिंक रोड पर 10 घंटे ही भराते हैं बिजली बिल


स्पॉट बिलिंग शुरू करवा चुकी बिजली कंपनी ने एटीएम की तरह 24 घंटे बिजली बिल जमा करवाने की सुविधा देने के लिए 7 साल पहले एटीपी यानी एनी टाइम पेमेंट मशीनें शहर में लगवाई थी। इन मशीनों से 24 घंटे बिजली बिल जमा करने की सुविधा लोगों को नहीं मिल रही है। दरअसल कोठी बाजार की एटीपी मशीन तो दो दिन से अपग्रेडेशन के लिए ताला लगाकर बंद रखी गई है, वहीं लिंक राेड ऑफिस में लोगों को सीधे बिजली बिल जमा करने की सुविधा के लिए एटीपी मशीन ताले में रखी हुई है। इस मशीन पर 10 घंटे ही बिजली बिल जमा होते हैं, जब तक कर्मचारी यहां ड्यूटी पर रहते हैं। शहर में 30 हजार उपभोक्ता हैं 3 करोड़ की बिलिंग होती है। लेकिन ये मशीनें 24 घंटे की जगह 10 घंटे ही चालू रहती हैं।

एई राहुल ठाकरे ने बताया एटीपी की ये मशीनें टच स्क्रीन वाली हैं। 2013 में कोठी बाजार की एटीपी मशीन चालू की थी। उस समय इस मशीन में काफी गड़बड़ियां आईं थी। लोग सही ढंग से बिजली बिल जमा नहीं कर पा रहे थे। इसलिए यह बार-बार लाक हाे जाती थी, इसलिए लोगों को जानकारी देने के लिए कर्मचारी तैनात किए थे। लेकिन हकीकत यह है कि अब मशीन पर तैनात कर्मचारी ही बिल जमा कर रहे हैं, लोगों को सीधे मशीन पर जाकर बिल जमा करने की सुविधा नहीं है।

कैद में मशीन : कोठी बाजार और लिंक रोड पर दोनों जगह एटीपी मशीन कमरों के भीतर


कोठी बाजार के एटीपी सेंटर में पहले हॉल में एटीपी मशीन रखी गई थी। लेकिन अब इसे भीतर करवा दिया है। अब कर्मचारियों के चैंबरों में एटीपी मशीन रखी गई है। इन मशीनों के काउंटर पर जाकर लोग कर्मचारी को बिल देते हैं। इसके बाद कर्मचारी ही बिल जमा करता है। कर्मचारी के बैठे रहने पर ही बिल जमा होता है। कर्मचारी केवल 8 से 10 घंटे ही बैठते हैं।

बैतूल। कोठीबाजार में ताले में बंद है मशीन।

लिंक रोड पर कर्मचारी के कैबिन में एटीपी मशीन।

इस तरह के मिले हालात

भास्कर ने गुरुवार को शहर के दोनों एटीपी सेंटरों के हालात जाने। कोठी बाजार एटीपी सेंटर के शटर पर ताला लगा था। मशीन भीतर बंद थी। लिंक रोड के एटीपी सेंटर पर एटीपी मशीन कमरे में पैक थी। खिड़की से बिजली कंपनी के कर्मचारी ललित पवार बिजली बिल जमा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि सुबह 9 बजे से शाम को 6 से 7 बजे तक बिजली बिल जमा करते हैं। लोगों को मशीन के पास नहीं जाने दिया जाता है हमें वे राशि दे देते हैं बिल देते हैं उसके आधार पर हम जमा करके रसीद देते हैं।

लाेगाें काे परेशानी नहीं हो इसलिए कर्मचारी तैनात किए


-राहुल ठाकरे, एई, बिजली कंपनी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Betul News - mp news any time payment machine in locks on kothibazar electricity bills are paid on link road only for 10 hours
Betul News - mp news any time payment machine in locks on kothibazar electricity bills are paid on link road only for 10 hours


source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-any-time-payment-machine-in-locks-on-kothibazar-electricity-bills-are-paid-on-link-road-only-for-10-hours-063625-6675883.html

No comments:

Post a Comment