केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को विदाई दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पारस जैन ने विद्यार्थियों को परीक्षा संबंधी प्रबंधन व सफल होने के उपाय बताए। वरिष्ठ शिक्षक आरके शर्मा, सचिन कुमार, सुधीर सिंघई ने विद्यार्थियों को परीक्षा में सफल होने की जानकारी देकर मार्गदर्शन दिया। मनीष खांबेटे ने बच्चों को परीक्षा के दौरान ध्यान में रखने वाली महत्वपूर्ण जानकारी दी। प्रभारी प्राचार्य आरसी बामनिया ने बच्चों को परीक्षा में आत्मविश्वास व उत्साह से भागीदारी करने की सलाह दी। हेड बॉय हर्ष खंडेलवाल व हेड गर्ल रक्षा ठाकुर ने अपने अनुभव बताए। इस दौरान ऋतु वर्मा, जीवन कुमार व अन्य मौजूद थे।
अतिथियों को सम्मानित करते प्राचार्य।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/khargon/news/mp-news-farewell-to-12th-standard-students-063611-6667961.html
No comments:
Post a Comment