Tuesday, February 11, 2020

गाेहद को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने का संदेश देने के लिए 15 को दौड़ेगा नगर


मिनी मैराथन में बच्चे, युवा और वरिष्ठ नागरिक करेंगे भागीदारी

गोहद नगर को साफ- स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के लिए 15 फरवरी शनिवार को दैनिक भास्कर के साथ विभिन्न विभागों व अन्य सहयोगियों द्वारा मिनी मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। मिनी मैराथन में बच्चों, युवाओं और वरिष्ठजन द्वारा भागीदारी की जाएगी। इस दौड़ में शामिल होने के लिए पंजीयन की प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो जाएगी।

यहां बता दें पहली बार मिनी मैराथन नगर को साफ- स्वच्छ व पॉलीथिन मुक्त बनाने, पौधे लगाने, पानी की बचत करने और युवाओं में आगे बढ़ने के लिए जोश भरने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। दौड़ के सफल आयोजन के लिए जन प्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, स्कूल संचालक, व्यवसायी, समाजसेवी आदि भरपूर सहयोग कर रहे हैं। दौड़ में केवल भिंड जिले के ही प्रतिभागी शामिल हो सकेंगे।

चिह्नित स्थलों पर नि:शुल्क होगा पंजीयन

मिनी मैराथन दौड़ में भागीदारी करने वालों का पंजीयन पूर्णत: नि:शुल्क होगा। गुरु गोविंद सिंह हायर सेकंडरी स्कूल, एसटीआर स्कूल, द सन ग्लो स्कूल, चौधरी इलेक्ट्रोनिक्स, ओआईसी कॉलेज, फ़र्स्ट स्टेप स्कूल, बृजकिशोर मेडिकल स्टोर, विधायक आवास, पटेल मार्केट, खुशी मोबाइल सेंटर पर पंजीयन कराया जा सकेगा।

विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक इनाम

मिनी मैराथन में भागीदारी करने वालों में उल्लेखनीय स्थान पाने वालों को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। चार वर्ग में होने वाली दौड़ में हर वर्ग में पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। बच्चे, युवा और महिला वर्ग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय तथा वरिष्ठजन को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

जन जागरूकता का संदेश देने सराहनीय आयोजन


रणवीर सिंह जाटव, विधायक, गोहद



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhind News - mp news the city will run on 15 to give the message of making gaheed clean and healthy
Bhind News - mp news the city will run on 15 to give the message of making gaheed clean and healthy


source https://www.bhaskar.com/mp/bhind/news/mp-news-the-city-will-run-on-15-to-give-the-message-of-making-gaheed-clean-and-healthy-062557-6601770.html

No comments:

Post a Comment