Thursday, February 13, 2020

धर्म... भागवत अाैर श्रीरामकथा शुरू, 251 कलश के साथ निकाली शोभायात्रा


शहर के ढकोरा रोड संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में गुरुवार से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा और श्रीराम कथा आरंभ हुई। इसके लिए सुबह 11 बजे शहर के पुराने एबी रोड पर पीपल चौराहा स्थित बालाजी मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। बैंडबाजे और डोल नगाड़ों के साथ निकली इस कलश यात्रा में शामिल महिलाएं और बालिकाएं 251 कलश अपने सिर पर रखकर चल रही थी। शहर के सभी प्रमुख मार्गों से होकर ये यात्रा ढकोरा रोड स्थित हनुमान मंदिर परिसर पहुंची। यहां कलश स्थापना के बाद आरंभ हुए भागवत के वाचन के पहले दिन आचार्य राधेश्याम नागर ब्यावरा ने भागवत के महत्व का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक बार जरूर श्रीमद् भागवत कथा सुनना चाहिए, क्योंकि हिंदू ग्रंथों में इससे बढ़कर अन्य कोई ग्रंथ नहीं है। यही वजह है कि इसके श्रवण मात्र से प्राणि के लिए मोक्ष का मार्ग खुल जाता है। पहले दिन कथा सुनने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

आयोजन समिति ने बताया कि आगामी 19 फरवरी तक चलने वाली इन दोनों कथा का दिन व रात को वाचन किया जाएगा। दिन में यहां दोपहर 12 से 3 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा होगी। जबकि रात 8 से 11 बजे तक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा भी होगी। जिसका वाचन नीलगिरी आश्रम हबीपुरा के कपिल कुमार शर्मा करेंगे। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होकर दोनों ही कथाओं का लाभ लेने के लिए कहा है। पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने पहुंचे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Biyawara News - mp news religion bhagwat and shri ram katha begins 251 procession started with kalash


source https://www.bhaskar.com/mp/rajgarh/news/mp-news-religion-bhagwat-and-shri-ram-katha-begins-251-procession-started-with-kalash-065611-6619381.html

No comments:

Post a Comment