राजगढ़| बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार किए जा रहे प्रयासों के तहत जिले में ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह ने जिले के लिए 13 नए बिजली ग्रिड स्वीकृत किए हैं। यह सभी 13 ग्रिड 5 एमवीए के रहेंगे। प्रत्येक ग्रिड से कम से कम 25 से 30 गांवों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। जबकि शेष करीब 25 से 30 गांवों को सब स्टेशनों के माध्यम से
लाभ मिलेगा।
जानकारी के अनुसार नए ग्रिड बनने से गांवों में बिजली सप्लाई करने में दिक्कत नही आएगी। ग्रिडों के कारण मोटर पंप एवं घरेलू कनेक्शन को ठीक से लोड मिल सकेगा। इन ग्रिडों के अधीन जितने भी सब स्टेशन आएंगे उन सब स्टेशन पर भी लोड नही पड़ेगा। इसके चलते फाल्ट एवं वोल्टेज संबंधित समस्याओं से ग्रामीणों को लाभ मिल सकेगा।
एक से डेढ़ करोड़ रुपए का खर्च आएगा
स्वीकृत किए गए ग्रिडों में मुख्य रूप से क्षेत्र के बामलाबे, ढालूपुरा, हिरनखेड़ी, शामिल है। इसके अलावा आमलाबे, धामनिया जोगी, ढ़ोबड़ा, गागोरनी, बरखेड़ी, लसूड़ल्या खैराज, नैनवाड़ा, अलोनी और संवासी शामिल है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/rajgarh/news/mp-news-energy-minister-approved-13-new-power-grids-in-the-district-065614-6619328.html
No comments:
Post a Comment