क्षेत्र के खजूरिया गांव में 30 लाख रुपए की लागत से बन रही निर्माणाधीन गोशाला का विधायक गोवर्धन दांगी ने निरीक्षण किया। इसमें विधायक ने यहां काम कर रहे ठेकेदार और मजदूरों से गोशाला निर्माण की गुणवत्ता को लेकर चर्चा की और बेहतर से बेहतर निर्माण करने के निर्देश दिए। ताकि काम पूरा होने के बाद सड़कों पर आवारा घूम रही गायों को ठिकाना मिल सके। इस दौरान उन्होंने गोशाला के संचालन के संबंध में ग्रामीणों से भी चर्चा की।
मप्र की कमलनाथ सरकार की योजना के तहत ब्यावरा विधानसभा क्षेत्र के 7 गांवों में 30- 30 लाख रुपए की लागत से गोशालाओं का निर्माण कराया जा रहा है। इसी कड़ी में खजूरिया गांव की गोशाला का विधायक श्री दांगी ने निरीक्षण किया। उन्होंने यहां निरीक्षण के दौरान निर्माण की गुणवत्ता भी जांची, ताकि इसमें कहीं कोई तकनीकी खामी न रहने पाए। विधायक श्री दांगी ने बताया कि काम पूरा होने के बाद जल्दी ही इसका लोकार्पण कार्यक्रम होगा। निरीक्षण के दौरान विधायक के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
राशन दुकान का भी किया निरीक्षण
इसके बाद विधायक श्री दांगी ने खजूरिया गांव की शासकीय उचित मूल्य की दुकान भी निरीक्षण किया। इसमें विधायक ने दुकान पर राशन खरीद रहे ग्रामीणों से चर्चा कर उन्हें मिल रहे खाद्यान्न और राशन की जानकारी ली, जिसमें कहीं कोई गड़बड़ी होने पर सामने आ सके। हालांकि राशन व खाद्यान्न ले रहे उपभोक्ताओं ने राशन दुकान की व्यवस्थाओं की कोई शिकायत नहीं की।
खजूरिया गांव की राशन दुकान के निरीक्षण के दौरान खाद्यान्न में मिले गेहूं की क्वालिटी जांचते हुए विधायक। दूसरे चित्र में खजूरिया गांव में ही कमलनाथ सरकार की योजना के तहत बनी गोशाला का निरीक्षण करते हुए विधायक गोवर्धन दांगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/rajgarh/news/mp-news-legislator-inspected-the-quality-of-the-under-construction-goshala-also-inspected-the-ration-shop-065608-6619375.html
No comments:
Post a Comment