Tuesday, February 11, 2020

मनोनयन... दुबे बने जिला प्रभारी


नियुक्ति... विजय और अरुण बने अध्यक्ष

भिंड| भारतीय हिंदू महासंघ द्वारा विजय मिश्रा को चंबल संभागाध्यक्ष और अरूण शर्मा को जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। अध्यक्ष बनने पर दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि महासंघ द्वारा हम लोगों को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है। उसको वे पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगे। साथ ही संभाग और जिलास्तर पर संगठन को मजबूत बनाने का काम किया जाएगा।

जश्न... दिल्ली में लोकतंत्र की जीत: गुर्जर

तैयारी... भागवत कथा के लिए दी जिम्मेदारी

भिंड|भारतीय जनता पार्टी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर आजीवन सहयोग निधि 2020 शुरुआत की है। इसके लिए प्रदेश भर में जिला प्रभारी बनाए गए हैं। भिंड जिले में अमित दुबे को जिला प्रभारी बनाया गया है।

भिंड| दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत पर मंगलवार शाम को मेहगांव नगर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर खुशी जाहिर की। पार्टी नेता राजेश सिंह गुर्जर ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ लोकतंत्र आैर विकास की जीत हुई है। राधामोहन दांतरे ने कहा कि भाजपा कांग्रेस की गलत नीतियों को जनता जान चुकी है। इस मौके पर विकास शर्मा, ईश्वर पाल, भानुप्रताप सिंह, राजेश तोमर, आयुष ओझा,विकास भदौरिया आदि मौजूद रहे।

भिंड| जिले के ग्राम कौध की मढैयन में 13 फरवरी से सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन होने जा रहा है। कथा आयोजन के लिए मंगलवार को गांव में ग्रामीणों द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें गांव के लोगों को कथा के पहले दिन कलश यात्रा, कथा में आने वाले श्रद्धालुओं के बैठने, वाहन पार्किंग और अंत भंडारे की जिम्मेदारियां दी गई। साथ ही सात दिन तक संताें के लिए सुबह-शाम होने वाले भंडारे की व्यवस्था समस्त ग्रामीणों की ओर से रहेगी। इस मौके पर रामसिया सिंह सोलंकी, धर्म सिंह, सुरेश सिंह, गंगा सिंह लाखन, सुभाष सिंह, महेंद्र सिंह डब्ल्यू सिंह, नरेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhind News - mp news nomination dubey becomes district incharge
Bhind News - mp news nomination dubey becomes district incharge
Bhind News - mp news nomination dubey becomes district incharge


source https://www.bhaskar.com/mp/bhind/news/mp-news-nomination-dubey-becomes-district-incharge-062553-6601769.html

No comments:

Post a Comment