Wednesday, February 19, 2020

धर्मगुरु ने धर्मशाला की जताई इच्छा, ग्रामीणों ने दान की जमीन


सिर्वी समाज : धर्मशाला निर्माण के लिए धर्मगुरु ने किया भूमिपूजन

सिर्वी समाज के धर्मगुरु माधवसिंह दीवान बुधवार को ग्राम सिरलाय पहुंचे। समाजजनों ने उनके आगमन पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। धर्मगुरु ने आई माता मंदिर में दर्शन कर गांव में समाज की धर्मशाला बनाने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा मेरी इच्छा है कि धर्मशाला का भूमिपूजन करके ही यहां से वापस जाऊं। समाजजनों ने 30 मिनट में ही धर्मशाला निर्माण के लिए जमीन दान कर भूमिपूजन कराते हुए कहा जल्द ही धर्मशाला का निर्माण करके आपके हाथों से लोकार्पण करवाएंगे।

धर्मगुरु ने समाजजनों को आशीर्वाद देते हुए कहा आई माता के 11 नियमों का पालन कर अपने जीवन को सुखी व समृद्ध बनाएं। जीवन में मांस, मदिरा, बेइमानी, व्याभिचार, छल कपट, झूठ व अन्य अवगुणों से बचें व अपने जीवन को सार्थक बनाएं। आलस्य मनुष्य के जीवन का सबसे बड़ा शत्रु है। जिस व्यक्ति ने आलस्य त्याग कर कर्म के प्रति निष्ठा का भाव प्रदर्शित किया है वह व्यक्ति न केवल संसार में सफल होता है बल्कि उसका मानव जीवन भी सफल हो जाता है। धर्मगुरु करीब 3 घंटे तक ग्राम में रुके। धर्मगुरु के धर्मशाला निर्माण की बात सुनकर राशि देने वालों की लाइन लग गई। 30 मिनट में समाजजनों ने धर्मशाला के निर्माण के लिए लाखों रुपए देने की घोषणा कर दी। हरिसिंह काग व रतन मांगीलाल पटेल ने धर्मशाला निर्माण के लिए जमीन दान देने की घोषणा की। समाज के निर्णय को देखते हुए धर्मगुरु ने समाजजनों द्वारा निर्माणाधीन धर्मशाला का भूमिपूजन विधि-विधान से किया। कानाराम चौहान, लक्ष्मणसिंह काग, जितेंद्र पटेल, भीमाजी पटेल, नत्थू सोलंकी, राधेश्याम राठौर, ओंकार सिर्वी आदि मौजूद थे।

कलश यात्रा : नर्मदा पुराण कथा शुरू

ठनगांव | ग्राम में कलश यात्रा निकालकर श्री नर्मदा महापुराण कथा की शुरुआत की गई। कलश यात्रा शीतला माता बावड़ी चौक से शुरू होकर ग्राम के मुख्य मार्ग से होती हुई कथा स्थल पर पहुंची। बालिकाएं सिर पर कलश धारण किए हुए चल रही थी। पहले दिन कथा वाचक पंडित मनोज गोवंशी ने मां नर्मदा का महत्व बताया। कार्तिकेय व भगवान गणेश के जन्म की कथा सुनाई। नर्मदा मां की अनादिकाल से चली आ रही कथा की रचना स्वयं भगवान शंकर ने प्रथम बार की थी। शंकर भगवान ने ही पहली बार वायु देवता को सुनाई थी। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

धर्मशाला निर्माण कार्य का भूमिपूजन करते धर्मगुरु।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Badwah News - mp news dharmaguru expressed desire for dharamshala villagers donated land
Badwah News - mp news dharmaguru expressed desire for dharamshala villagers donated land


source https://www.bhaskar.com/mp/khargon/news/mp-news-dharmaguru-expressed-desire-for-dharamshala-villagers-donated-land-063608-6667976.html

No comments:

Post a Comment