बटियागढ़ थाना क्षेत्र के खड़ेरी मेहलवाहा गांव के पास तेज रफ्तार चार पहिया वाहन सड़क से उतरकर पेड़ से टकराया गया। जिससे वाहन में सवार छह लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में लाया गया।
जानकारी अनुसार सागर जिले के चरखारी से लड़की की शादी के संबंध में पटेल परिवार खडे़री गांव जा रहा था लेकिन गांव पहुंचने से पहले ही वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में रामसेवक पटेल निवासी मडिया, सुनील पटेल भानूप्रसाद पटेल, रामसेवक निवासी चरखारी, मिहीलाल पटेल, द्वारका पटेल को चोटें आई हैं। घायलों ने बताया कि वाहन सुनील पटेल चल रहा था और नींद का झोंका लगने से वाहन सड़क से उतरकर पेड़ से टकराया गया। घायलों के अनुसार चरखारी से लड़की की शादी के संबंध में खड़ेरी गांव जा रहे थे। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/damoh/news/mp-news-high-speed-four-wheeler-rammed-into-a-tree-uncontrolled-six-injured-070636-6608875.html
No comments:
Post a Comment