मृतक के हैं दो मासूम बच्चे
ढाबा संचालक जितेंद्र उर्फ अंशु राय के दो छोटे मासूम बच्चे है। उसकी बड़ी बेटी निशिका 4 साल और बेटा प्रणव 2 साल का है। इस घटना के बाद से उसकी प|ी साधना राय और माता-पिता का रो-रो का बुरा हाल है। जितेंद्र का एक बड़ा भाई और एक छोटी बहन है, बहन की शादी हो चुकी है।
बाड़ी | अमरावद से बाड़ी की ओर आ रहे ढाबा संचालक की कार अनियंत्रित होकर पलटी खा गई, जिसमें ढाबा संचालक की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में एक युवक घायल हो गया है, उसे घायल हालत में अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस के अनुसार बृजवासी ढाबा पर बाड़ी निवासी निर्मल परिहार खाना खाने के लिए आया था। यहां पर निर्मल परिहार का खाना खाने की बात को लेकर कर्मचारी राजू रायसिख से विवाद हो गया। निर्मल वहां से उठकर अपनी गाड़ी से निकल गया। इसके बाद ढाबा संचालक अमरावद निवासी जितेंद्र उर्फ अंशु राय पुत्र हजारीलाल राय ने अपनी कार से उसकी गाड़ी का पीछा किया। गाड़ी में ढाबे का कर्मचारी राजू रायसिख भी बैठा हुआ था। गाड़ी का पीछा करते समय ढाबा संचालक की कार नारदखेड़ा व बाड़ी के बीच पुष्कर गैस एजेंसी के गोदाम के पास अनियंत्रित होकर रोड से नीचे जा गिरी, जिससे ढाबा संचालक जितेंद्र उर्फ अंशु राय की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राजू रायसिख घायल हो गया। इस घायल को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां पर उसका प्राथमिक उपचार के उपरांत भोपाल रेफर कर दिया है। उक्त घटना की सूचना थाने में राजेंद्र राय अमरावत ने दी। इस सूचना के आधार पर बाड़ी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/raisen/news/mp-news-uncontrolled-car-overturns-dhaba-operator-dies-one-seriously-injured-064047-6698958.html
No comments:
Post a Comment