Wednesday, February 5, 2020

गड्‌ढे में गिरकर हुई थी वृद्ध की मौत, बानको कंपनी के मालिक समेत तीन पर मामला दर्ज


दतिया | पांच महीने पहले बम-बम महादेव के पास उनाव रोड पर पानी की लाइन के लिए खोदे गए गड्‌ढे में एक वृद्ध की गिरकर मौत हो गई थी। जांच के बाद सिविल लाइन पुलिस ने बानको कंपनी के मालिक और दो इंजीनियरों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया।

हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी निवासी खच्चू कुशवाहा रोज की तरह 17 सितंबर 19 को शाम पांच बजे बम-बम महादेव मंदिर पर दर्शन करने गए थे। वहां पाइप लाइन लीकेज के लिए सुधारे गए गड्‌ढे में गिरकर उनकी मौत हो गई थी। मृतक के पुत्र राजाराम कुशवाहा ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज की थी। जांच के बाद पुलिस ने बानको कंपनी के मालिक दीपक बंसल, इंजीनियर महेंद्र चौधरी और अमन कुशवाहा पर मामला दर्ज कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/datia/news/mp-news-old-man-died-after-falling-into-a-pit-case-filed-against-three-including-owner-of-banco-company-071135-6555585.html

No comments:

Post a Comment