मंडपेश्वर महादेव मंदिर पर महिलाओं ने भगवान व नंदी काे हल्दी लगाई।
मांडू| मांडू में पहली बार महिलाएं और युवाअाें ने मिलकर महाशिवरात्रि पर तीन दिवसीय कार्यक्रम अायाेजित किया है। बुधवार काे अति प्राचीन मंडपेश्वर महादेव मंदिर पर महिलाओं ने भगवान शिव काे हल्दी लगाने की रस्म की। नाचते गाते मांडू के चतुर्भुज मंदिर से नवीन शिव पंचायत मंदिर पहुंचकर हल्दी की रस्म पूरी की।
गुरुवार को भगवान शिव और पार्वती काे मेहंदी रस्म के साथ संगीत कार्यक्रम होंगे। भजन कीर्तन कर रातीजगा करेंगे। मंदिर को सजाया है। शुक्रवार काे महाशिवरात्रि के दिन सुबह पूजा अर्चना कर शिव-पार्वती विवाह कराया जाएगा। बनाेला भी निकालेंगे।
इंदुबाला जायसवाल, शांताबाई जायसवाल, राजूबाई सिसाैदिया, रंजना तिवारी, मधुबाला जायसवाल, शारदाबाई, बसंतीबाई यादव, अंबिका तिवारी, सोनू कृष्णा यादव, मीनू यादव अादि माैजूद थीं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-shiva-parvati-marriage-turmeric-planted-wedding-procession-will-come-out-tomorrow-063551-6666431.html
No comments:
Post a Comment