नगर के वार्ड क्रमांक 2 शिव शक्ति नगर में स्कूल के सामने खाली पड़ी शासकीय जमीन पर तार फेंसिंग के लिए जगह कवर कर वहां पर खंभे लगाए गए हैं। जहां नगर परिषद बगीचा बनाएगी। प्रशासक एसडीएम नेहा साहू जब स्कूल के सामने निकाय का अमला लेकर पहुंची ताे वहां हड़कंप मच गया। मामले में पूर्व कांग्रेस जिला महामंत्री जीपी सिंह एवं अभिषेक सिंह ने विधायक राजवर्धन सिंह दत्तीगांव पर निशाना साधते हुए प्रशासक को उनके इशारों पर कार्रवाई करने का आरोप लगाया। नगर में कई जगह ऐसी है जहां पर गार्डन विकसित किया जा सकता है परंतु यहां 1500 स्क्वेयर फीट जगह में बगीचा बनाने का ख्याल कैसे आया यह सोचने वाली बात है। स्कूल संचालक सिंह ने बताया तार फेंसिंग करने आए परिषद के कर्मचारियों के साथ आई प्रशासक साहू से जब हमने जानकारी चाही ताे एसडीएम ने कहा हमें आपको जवाब नहीं देना। इस बात पर नोकझोंक भी हुई। जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी सीबी सिंह भी पहुंचे अाैर मामले को शांत कराया।
बदनावर. बगीचे के िलए तार फेंसिंग करवाने पहुंची एसडीएम से हुई बहसबाजी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-poles-for-wire-fencing-to-build-a-garden-school-operator39s-approach-to-sdm-063548-6666429.html
No comments:
Post a Comment