एसडीएम चांचौड़ा के निर्देश पर नायब तहसीलदार ने नगर शिक्षा समिति की चार दुकानों पर की कार्रवाई
शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीनागंज की इंदिरा कॉम्प्लेक्स एवं रोड स्थित बकायादार दुकानदारों की दुकानों को प्रशासन की निगरानी में सील किया गया।
एसडीएम चांचौड़ा के निर्देशानुसार नायब तहसीलदार द्वारा नगर शिक्षा समिति की चार दुकानों को सील किया गया। दुकानदारों में मुकेश सेन, पिस्ता बाई सेन, गोपाल सेन, एवं हेमराज साहू की दुकानें शामिल हैं।
इस कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार, प्राचार्य सजन सिंह राजपूत एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। ज्ञात हो कि गत दिनों एसडीएम ने दुकानदारों की बैठक लेकर दुकानदारों को किराया जमा कराने की हिदायत दी थी। इसके उपरांत यह कार्रवाई की गई है।
चांचौड़ा में स्कूल की दुकानों का किराया जमा न करने पर दुकानों पर अधिकारियों के निर्देश पर दुकाने सील की गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/guna/news/mp-news-if-the-shopkeepers-did-not-pay-the-rent-then-the-administration-sealed-the-shops-065548-6619405.html
No comments:
Post a Comment