चोरी की बाइक बेचने की तैयारी में थे, दो मोटर पंप व बाइक जब्त
खेतों में मोटर पंप, केबल व स्टार्टर चुराने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा। इनके कब्जे से 2 मोटर पंप के साथ चोरी की बाइक भी जब्त की गई है। टीआई दिनेशसिंह सोलंकी ने बताया बढ़ती चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया था। गुरुवार की सुबह बिना नंबर की बाइक के साथ 3 संदिग्ध लोगों के भातुड़ रोड पर खड़े होने की सूचना मिली। यह चोरी की बाइक बेचने की तैयारी में थे। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और विक्रम पिता सधु (32) निवासी भाटीया फलिया देवझिरी, सूरज पिता कुंवरसिंह (22) निवासी कुंडीया फलिया झगड़ी और नारू पिता बनसिंह (25) निवासी रुपखेड़ा को पकड़ा। बाइक को लेकर पूछताछ करने पर कोई कागजात नहीं मिले। सख्ती से पूछताछ में दो माह पहले बिस्टान से बाइक (एमपी10एफ-6766) चोरी करना कबूल किया। अन्य मामलों में पूछताछ करने पर नागझिरी, बड़गांव, ग्यासपुरा, भातुड़ व बलखड़ क्षेत्र से केबल, स्टार्टर व माेटर पंप चोरी करना भी कबूल किया। आरोपियों से दो पनडुब्बी मोटर भी जब्त की गई। टीआई ने बताया गोगावां व मेनगांव थाना क्षेत्र में हुई चोरियों को लेकर संबंधित पुलिस को सूचना दी गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/khargon/news/mp-news-3-accused-of-stealing-cable-starter-and-motor-pump-arrested-065552-6619700.html
No comments:
Post a Comment