धर्म : कांझर के दूसरे वार्षिक कीर्तन में भजनों पर झूमे श्यामप्रेमी
ग्राम कांझर में बुधवार को दूसरे वार्षिक कीर्तन का आयोजन हुआ। बस स्टैंड क्षेत्र में श्री खाटू श्यामजी का अलौकिक दरबार सजाया गया। पावन ज्योत जगाई गई। रात 9 बजे से शुरू हुए कीर्तन में श्री गणेश, भोलेनाथ व हनुमानजी के भजनों के साथ देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई। भीकनगांव के मयूर त्रिपाठी ने गणेशजी व हनुमानजी की वंदना की। इसके बाद मक्सी के अमित पारीक ने “कीर्तन की है रात बाबा आज थाने आनो है..’’ जैसे श्याम भजनों से बाबा को रिझाया। पटना की रश्मि शर्मा के “बांस की बांसुरिया पे घणो इतरावे है.., रोती हुई आंखों को मेरे श्याम हंसाते हैं..’’ आदि भजनों पर श्याम प्रेमियों ने झूमते हुए जयकारे लगाए। गुलाब के फूलों व इत्र की वर्षा की गई। रात 3 बजे छप्पन भोग लगाने व आरती के बाद प्रसादी वितरण हुआ। खरगोन, भीकनगांव, देशगांव, अंजनगांव, सनावद सहित आसपास के श्याम प्रेमी शामिल हुए।
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया, गूंजे जयकारे
टांडाबरुड़ | ग्राम रोमचिचली में भागवत कथा के चौथे दिन गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथावाचक कविता कृष्णा दीदी मेहगांव डेब ने कृष्ण जन्म का प्रसंग सुनाया। एक बालक को कृष्ण के रूप में श्रृंगारित कर पंडाल में लाते ही श्रद्धालुओं ने नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की के जयकारे लगाए। फूलों की बारिश की। महिलाओं ने माखन-मिश्री की प्रसादी बांटी। नाच-गाकर जन्मोत्सव की खुशी मनाई। 16 फरवरी को समापन पर भंडारे का आयोजन होगा।
श्याम भजनाें पर श्रद्धालु जमकर झूमे। इनसेट में खाटू श्यामजी की अाकर्षक दरबार सजाया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/khargon/news/mp-news-bamboo-flute-is-dense-on-the-064102-6619698.html
No comments:
Post a Comment