Thursday, February 13, 2020

पहली बार रक्तदान के साथ स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का देंगे संदेश


लक्ष्य परिवार वेलेंटाइन डे पर लगातार छठें साल टंट्या मामा सभागृह में रक्तदान शिविर का आयोजन करेगा। इसको लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है। आयोजन स्थल को देशभक्ति की थीम पर सजाया गया है। शहीदों की याद में होेने वाले शिविर में हर रक्तदाता, रक्तदाता दंपति के साथ पूर्व सैनिक व उनके परिवाराें का सम्मान भी किया जाएगा।

पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानाें की याद में होेने वाले शिविर में पूर्व सैनिक मौजूद रहकर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे। गुरुवार को लक्ष्य परिवार सदस्यों ने सैनिकों को निमंत्रण दिया। शिविर में पहली बार रक्तदाताओं को डस्टबीन व पौधे भेंटकर स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जाएगा। नप अध्यक्ष दीपक ठाकुर व सीएमओ माया मंडलोई ने कहा गैरों की जिंदगी के लिए रक्तदान करने वाले जागरूक लोगों को डस्टबीन भेंटकर स्वच्छता की दिशा में भी काम करने के लिए आग्रह किया जाएगा। पौधों का वितरण विधायक झूमा सोलंकी करेगी। लक्ष्य परिवार रक्तदाताओं को मेडल, की चैन के साथ प्रमाण पत्र भेंट करेगा।

शिविर में पूर्व सैनिक मौजूद रहकर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर होगा रक्तदान

लक्ष्य परिवार शिविर स्थल पर हर साल सेल्फी पाइंट बनाता है। यहां अपने रक्त समूह की आकृति के साथ फोटो के बाद पंडाल में रक्तदान होता रहा है। इस बार संस्था ने सेल्फी पाइंट की जगह अमर जवान का स्टेच्यू तैयार करवाया है। यहां शहीदों को श्रद्धांजलि के बाद युवा व अन्य रक्तदान करेंगे।

कई युवा पहली बार करेंगे रक्तदान

जिला अस्पताल के सहयोग से लगने वाले शिविर को लेकर एक माह से तैयारियां की जा रही है। घर-घर दस्तक देने के साथ सोशल मीडिया से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। लक्ष्य परिवार के अनुसार शिविर को लेकर युवाओं में उत्साह है। कई युवा पहली बार रक्तदान करेंगे। नगर के सामाजिक, धार्मिक संगठनों व स्कूली विद्यार्थियों के साथ जिले के अन्य क्षेत्रों से भी रक्तदान के लिए लोग पहुंचेंगे।

पूर्व सैनिकों को शिविर का निमंत्रण दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhikangauv News - mp news will give message of cleanliness and environmental protection with blood donation for the first time


source https://www.bhaskar.com/mp/khargon/news/mp-news-will-give-message-of-cleanliness-and-environmental-protection-with-blood-donation-for-the-first-time-064105-6619702.html

No comments:

Post a Comment