Friday, February 21, 2020

गीता भवन को एम्बुलेंस व वृद्धाश्रम के लिए मिलेगी जमीन -विधायक


नेत्र एवं दंत शिविर लगा

वृद्धाश्रम के लिए जमीन उपलब्ध कराने एवं गीता भवन को अगले सत्र में एम्बुलेंस की सौगात देने की घोषणा विधायक ने की। इसके साथ 20 हजार रुपए गीता भवन दिए गए। नेत्रदान जैसा परोपकारी कार्य गीता भवन के ट्रस्टी कर रहे हैं। यह काबिले तारीफ है। प्रदेश में शायद ही ऐसी कोई संस्था होगी, जो इस प्रकार के कार्य करती होगी। यह बात 118वें नेत्र एवं दंत शिविर गीता भवन में मुख्य अतिथि विधायक मुरली मोरवाल ने कही। विशेष अतिथि कृषि उपज मंडी सचिव राजेशकुमार साकेत, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष करण मोरवाल, कांग्रेस नगर अध्यक्ष गजेंद्र यादव थे। स्वागत भाषण एवं संस्था की जानकारी हरिकिशन मेलवाणी ने दी। डाॅ. जी.एल. ददरवाल ने नेत्रदान संबंधी जानकारी दी। यादव एवं मोरवाल ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर डाॅ. बलराम आर्य एवं प|ी राजकुमारी आर्य ने मरणोपरांत अपने नेत्रदान की घोषणा की।

अतिथियों का सम्मान हरीश लाठी, गोपाल नीमा, विनोद मकवाना, डाॅ. एस.एन. सोनी व रमाकांत आचार्य ने किया। शिविर में कुल 197 लोगों का परीक्षण कर 60 लोगों मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए श्री मुरलीधर कृपा हाॅस्पिटल मक्सी भेजा गया। प्रतिदिन सेवा देने वाले डाॅ. विवेक शर्मा व डाॅ. प्रवेश सोनी द्वारा विभिन्न बीमारियों के 50 रोगियों का इलाज किया गया। डाॅ. सोनी द्वारा दांत के 20 रोगियों का इलाज किया गया। इस अवसर पर उमाशंकर मेहता, रमेशचंदª राठौड़, नटवरलाल पटवारी, सत्यनारायण वोहरा, वीरेंद्रसिंह राठौर, उषा पंड्या, रामेश्वर भावसार, रमेशचंदªराठौर आदि शिविर में सेवाएं दी। संचालन विनोद मकवाना ने किया। आभार ट्रस्टी देवकीनंदन शास्त्री ने माना।

गीता भवन में शिविर के दौरान विधायक मोरवाल किया स्वागत।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Badnagar News - mp news geeta bhavan will get land for ambulance and old age home mla


source https://www.bhaskar.com/mp/nagda/news/mp-news-geeta-bhavan-will-get-land-for-ambulance-and-old-age-home-mla-062512-6681269.html

No comments:

Post a Comment