गुरुवार की रात करीब 8.30 बजे अटेर थाना क्षेत्र के बलारपुरा गांव के पास एक बाइक और ऑटो की भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक पर सवार दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए। पुलिस ने मामला संज्ञान में लिया है।
बताया जा रहा है कि जलपुरी निवासी भोले जाटव (28) पुत्र राधेश्याम और प्रमोद जाटव (25) पुत्र कैलाश बाइक से बलारपुरा जा रहे थे। तभी उनकी बाइक ऑटो से टकरा गई और वे बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें भी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/bhind/news/mp-news-auto-and-bike-collide-face-to-face-two-seriously-injured-062505-6681889.html
No comments:
Post a Comment