Saturday, February 22, 2020

नेहरू युवा केंद्र ने युवाओं को समाजसेवा के लिए प्रेरित किया : संजीव सिह


सुसनेर। युवा देश के भविष्य होते हैं। युवा ही समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य करने में सहयोग कर सकते हैं। इसलिए युवाओं को नेहरू युवा केंद्र द्वारा जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा हैं। यह बात संजीव सिंह जिला युवा समन्वयक ने कही। वे शनिवार को कंपनी गार्डन में नेहरू युवा केंद्र द्वारा विकासखंड स्तरीय आस पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। अध्यक्षता जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक आरके दुबे, जिला रोजगार अधिकारी संजीव पाटील उपस्थित थे। कार्यक्रम में महाप्रबंधक आरके दुबे ने युवाओं को स्वरोजगार संबंधित योजनाओं की जानकारी दी। रोजगार अधिकारी संजीव पाटील ने युवाओं का करियर मार्गदर्शन किया। लेखापाल अल्पना ठाकुर ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर एवीचर्स एकेडमी के संचालक सत्यनारायण यादव, नवीन गुजराती, राष्ट्रीय खिलाड़ी तरूण खमोरा, अध्यापक रवि सोलंकी, शरद मंडलोई, ईश्वर सिंह आदि ने संबोधित कर युवाओं का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन नवीन गुजराती ने किया व आभार प्रदर्शन सारथी युवा मंडल के अध्यक्ष जगदीश परमार ने किया।

युवाओं काे सिंह ने संबोधित किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Agar News - mp news nehru youth center inspires youth for social service sanjeev singh
Agar News - mp news nehru youth center inspires youth for social service sanjeev singh


source https://www.bhaskar.com/mp/shajapur/news/mp-news-nehru-youth-center-inspires-youth-for-social-service-sanjeev-singh-063010-6690380.html

No comments:

Post a Comment