ब्यावरा| शहर के मातामंड क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे जुए और सट्टे के कारोबार पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। पुलिस ने बीती शाम मातामंड क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर एक सटोरिए को 1750 रुपए नकदी और सट्टा पर्ची उपकरण के साथ गिरफ्तार किया है। शहर थाना प्रभारी रविंद्र चावरिया ने बताया कि मातामंड क्षेत्र मेें 64 वर्षीय अहमद हुैसन पुत्र जुम्मा खां को सट्टा पर्ची काटते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1750 रुपए नकदी व सट्टा पर्ची उपकरण भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण
दर्ज किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/rajgarh/news/mp-news-elder-was-cutting-satta-slip-in-matamand-area-arrested-065559-6619370.html
No comments:
Post a Comment