एक तरफ यहां शहर नगरपालिका को पीपल चौराहा स्थित नवीन नपा काम्पलेक्स में आयोजित होने वाली सभाओं पर आपत्ति है, वहीं दूसरी ओर खुद नपा कार्यालय के सामने ही नगरपालिका के जिम्मेदारों ने गुरुवार को एक ऑटो मोबाइल का सर्विस कैंप लगवा दिया। ये पूरे दिन लोगों में चर्चा का विषय बना रहा।
शहर के पीपल चौराहे पर स्थित नवीन नपा काम्पलेक्स में आयोजित होने वाली चुनाव सहित अन्य आमसभाओं पर बीते दिनों खुद सीएमओ इकरार अहमद ने लिखित आपत्ति तहसीलदार में देकर रोक लगाने की मांग की थी, लेकिन अब नपा कार्यालय के ठीक सामने आधे हिस्से में गुरुवार को दोपहिया शोरूम का सर्विस कैंप आयोजित करा दिया। इसके लिए बाकायदा यहां पर शोरूम संचालकों ने टेंट लगाकर और मोटर साइकिलें रखकर दिनभर प्रचार एवं प्रसार किया। ऐसे में ये दिनभर लोगों को नपा के जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा का विषय बना रहा। इस संबंध में नपा का पक्ष जानने के लिए सीएमओ इकरार अहमद को कॉल किया तो उन्होंने मोबाइल ही रिसीव नहीं किया।
शहर नगरपालिका कार्यालय के बाहर गुरुवार को दो पहिया वाहन शोरूम ने टेंट लगाकर प्रचार और प्रसार किया। ये चर्चा का विषय बना रहा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/rajgarh/news/mp-news-napa-objected-to-performance-in-the-new-complex-but-got-the-service-camp-in-front-of-the-office-065602-6619371.html
No comments:
Post a Comment