
दमोह| देहात थाना क्षेत्र के बम्होरी गांव निवासी एक युवक को शनिवार दोपहर बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी अनुसार मनोज पिता श्यामलाल ठाकुर 32 को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लाया गया। परिजनों ने बताया कि मनोज रात में घर से निकला था और रातभर घर वापस नहीं आया सुबह उसे गांव में बेहोशी की हालत में पड़ा देखा गया। बताया गया है कि युवक अत्यधिक शराब पीए था इस कारण बेहोश होकर रातभर गांव में घर के बाहर पड़ा रहा जिससे ठंड लगने के कारण हालत बिगड़ी है।
पुलिस ने मामला जांच में लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/damoh/news/mp-news-youth-found-unconscious-070604-6585801.html
No comments:
Post a Comment