
दमोह। देहात थाना क्षेत्र के समन्ना के पास रविवार की शाम वाहन दुर्घटना की सूचना पर जहां पुलिस मौके पर पहुंची वहीं जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों की तलाश की। वहीं शहर में भी वाहन दुर्घटना में एक बच्ची की मौत का खबर फैल गई। पुलिस के अनुसार अफवाह फैली थी कि किसी चार पहिया वाहन की टक्कर से बच्ची घायल हो गई है, लेकिन मौके पर जाकर पता किया तो कुछ नहीं था, चार पहिया वाहन आपस में टकराए थे। बताया गया है कि उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति के साथ चल रहे फालो वाहन और पीछे चल रहे वाहन टकराए थे लेकिन किसी को चोट नहीं लगी। बताया गया है कि वाहन कुंडलपुर से आ रहे थे पीछे सुधा मलैया का वाहन भी था। जिला अस्पताल पहुंचे भाजपा मीडिया प्रभारी मनीष तिवारी ने बताया कि फालो वाहन आपस में टकराए थे बच्ची के घायल होने की अफवाह फैलाई गई है। सीएसपी मुकेश अबिद्रा ने बताया कि कोई घटना नहीं हुई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/damoh/news/mp-news-police-reached-the-hospital-on-the-information-of-the-girl39s-injuries-in-a-vehicle-accident-070601-6585799.html
No comments:
Post a Comment