फांसी लगाकर दो लोगों ने जान गंवाई
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सेंवढ़ा चुंगी निवासी एक युवक ने मंगलवार-बुधवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शराब पीने के आदी युवक ने आत्महत्या करने के लिए पहले भी कई दफा फांसी लगाने का प्रयास किया लेकिन हर बार परिजन के देखने पर बचा लिया गया। सात दिन पहले भी उसने जान देने के लिए डाई पी ली थी लेकिन बच गया था। इस बार उसने रात में फांसी लगा ली। सुबह वह कमरे में मृत मिला। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर पीएम कराया। तत्पश्चात मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी।
सेंवढ़ा चुंगी निवासी मुरारी पुत्र दयाराम साहू ने बुधवार को सुबह 8 बजे सिविल लाइन पुलिस को सूचना देकर बताया कि उसके भाई अशोक (30) पुत्र दयाराम साहू ने मंगलवार-बुधवार रात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच पड़ताल में परिजन ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था और अक्सर शराब के नशे में घर में झगड़ा करता था। पूर्व में भी वह कई बार फांसी लगाने का प्रयास कर चुका लेकिन हर बार देख लेने पर बचा लिया जाता था। सात दिन पहले आत्महत्या करने के उद्देश्य से डाई भी पीली थी। लेकिन समय रहते इलाज हो जाने से बच गया था। मंगलवार-बुधवार रात सभी अपने-अपने कमरे में सो रहे थे। इसी का फायदा उठाकर उसने रात में फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई।
प्रमोद सोनी
इधर... मानसिक रूप से तनाव में था युवक, फांसी लगाकर दी जान
सेंवढ़ा | एक अन्य घटना सेंवढ़ा के वार्ड क्रमांक चार सोनी मोहल्ला की है। यहां रहने वाले प्रमोद (45) पुत्र जगदीश सोनी ने मंगलवार-बुधवार रात अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना उसके छोटे भाई हरिओम सोनी ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर पीएम कराया और शव परिजन के सुपुर्द कर मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक बहुत ज्यादा तनाव में रहता था। उसने एक चार पहिया वाहन खरीदा जो कि सड़क दुर्घटना में खराब हो गया था। कुछ दिनों से वह एकांत में भी रहने लगा था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/datia/news/mp-news-dye-p-drunk-7-days-ago-hanged-if-saved-071512-6555545.html
No comments:
Post a Comment