Monday, February 10, 2020

नप के सम्मेलन में 26 विकास कार्यों पर विचार-विमर्श किया


मांडू नगर परिषद का साधारण सम्मेलन हुअा। विधायक पांचीलाल मेड़ा, नप अध्यक्ष मालती जयराम गावर, उपाध्यक्ष सोनू कृष्णा यादव, सीएमओ संजय कानूनगो व 15 वार्ड के पार्षदाें की उपस्थिति में 26 विकास कार्याें पर विचार विमर्श किया। सीएमओ ने विधायक को नगर परिषद की आर्थिक व्यवस्था के बारे में भी अवगत कराया। शासन द्वारा जो चुंगी कर िदया जा रहा था उसमें 50 प्रतिशत की कटौती करने पर अा रही समस्या से अवगत कराया। विधायक ने मांडू के मुक्तिधाम, प्राचीन स्मारकों की पहुंच मार्ग, बिजली, पानी की स्थिति काे बेहतरीन करने की बात कही। ताकि पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिल सके। बैठक में मुख्य रूप से मूंज तालाब एवं जहाज महल की पार्किंग के पीछे वाली तलैया में वोटिंग लगाने के संबंध में विचार विमर्श किया।

निकाय द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों के ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड करने, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शेष व्यक्तिगत शौचालय निर्माण कार्य पूर्ण कराने, नामांतरण प्रकरण, सोनगढ़ एवं तारापुर घाट में सुरक्षा की दृष्टि से विद्युतीकरण की कार्य योजना बनाकर पर्यटन विकास केंद्रीय मंत्री को भेजने, रेवा कुंड पर स्थित श्मशान घाट का साैंदर्यीकरण करने अादि बिंदुअाें पर चर्चा की। बैठक में अध्यक्ष प्रतिनिधि जयराम गावर, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि कृष्णा यादव, पार्षद रतन बामनिया, संतोष सिंगारे, तुलसीराम, नंदू, मुकेश पटेल, पार्षद पति हरेसिंह अादि माैजूद थे।

मांडू. नगर परिषद में विधायक की उपस्थिति में हुई बैठक।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dhar News - mp news 26 development works discussed at nap conference


source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-26-development-works-discussed-at-nap-conference-071119-6594310.html

No comments:

Post a Comment