Monday, February 10, 2020

आईआईटी दिल्ली में पढ़े 1976 की बैच के 40 सीनियर सिटीजन ग्रुप का दल मांडू पहुंचा


मांडू. मांडू का भ्रमण कर यहां के इतिहास काे जानते दल के सदस्य।

मांडू | आईआईटी दिल्ली में पढ़े 1976 की बैच के 40 सीनियर सिटीजन ग्रुप का दल साेमवार काे मांडू पहुंचा। नातू फाउंडेशन संस्था ने दल के लोगों को मांडू भ्रमण कराकर इतिहास की जानकारी दी। आर्किटेक्ट कृतिका मजूमदार ने दल काे यहां के इतिहास व प्राकृतिक सौंदर्य के बारे में जानकारी दी। साथ ही पर्यटकाें से यहां की कमियां के बारे में जानकारी ली।

सीनियर सिटीजन ने मांडू के बदलते स्वरूप को भी देखा और यहां की प्राचीन जल संरचनाओं के साथ मांडू को प्रमोट करने के लिए क्या कर सकते हैं उसके बारे में भी अपने फीडबैक दिए जिससे मांडू को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिले। दल के सदस्य पहली बार यहां पहुंचे थे। दल में उप्र, महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात के सीनियर सिटीजन ने भाग लिया। ग्रुप के मैनेजमेंट कमेटी में मुंबई के अशोक जवेरी, इनकी प|ी रूपल जवेरी, नरेश चढ़ा, रीटा चढ़ा, उप्र के लोहिया, दिल्ली के हेमंत चतुर्वेदी, मोहिंदर गांधी के साथ अन्य ने मांडू के प्रति अपनी राय में यहां पर मूलभूत सुविधाअाें के साथ अच्छे रिसर्च सेंटर तथा मार्गदर्शन के केंद्र बनाने की जरूरत को बताया। नातू फाउंडेशन के आर्किटेक्ट और वास्तुविद उदयन नातू
और ईशान नातू ने बताया यह ग्रुप काफी दिनों से मांडू आने के लिए प्रयासरत था। यह सभी एक्सपर्ट लोग आए थे। इन्हें मांडू बहुत अच्छा लगा। हम मांडू को प्रमोट करने के लिए यह प्रयास कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dhar News - mp news a team of 40 senior citizens group of 1976 batch studied at iit delhi reached mandu


source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-a-team-of-40-senior-citizens-group-of-1976-batch-studied-at-iit-delhi-reached-mandu-071126-6594314.html

No comments:

Post a Comment