Sunday, February 9, 2020

एनसीसी ‘ए’ प्रमाण-पत्र की परीक्षा हुई


मंदसौर | सेंट थॉमस सीनियर सेकंडरी स्कूल एवं दलौदा पब्लिक स्कूल के एनसीसी छात्र सैनिक ‘ए’ प्रमाण-पत्र की परीक्षा रविवार को सेंट थॉमस विद्यालय में हुई। इसमें 44 छात्र सैनिकों ने परीक्षा दी। परीक्षा 5 मप्र इंडिपेंडेंट कंपनी एनसीसी नीमच के सीएचएम चमकौरसिंह, एनसीसी अधिकारी जितेंद्र कनौजिया, धीरज शुक्ला एवं केयर टेकर ऑफिसर राकेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में हुई। 350 नंबर की लिखित परीक्षा एवं 150 नंबर की प्रेक्टिकल परीक्षा ली गई। इसमें मैप रीडिंग, एफसीबीसी, ड्रिल आयोजित की गई। परीक्षा के दौरान प्राचार्य सिस्टर जोन्सी, प्राचार्य र|प्रभा राणावत मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Daloda News - mp news ncc 39a39 certificate exam


source https://www.bhaskar.com/mp/mandsour/news/mp-news-ncc-39a39-certificate-exam-070551-6588841.html

No comments:

Post a Comment