Monday, February 3, 2020

पड़ोस से जेवरात चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार


खुरई| जगजीवनराम वार्ड में बीती रात हुई चाेरी के मामले में अज्ञात चाेर काे पुलिस ने ढूंढ लिया। अाराेपी पड़ाेस में रहने वाला युवक ही निकला। पुलिस ने अाराेपी रवि अहिरवार से चाेरी का सामान भी बरामद कर लिया। अाराेपी काे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक 01 फरवरी की रात में करीब 11.30 बजे सूने घर में चाेरी हाे गई। फरियादी सुधीर पिता फूलचंद बाल्मीकी उम्र 45 वर्ष निवासी मरई माता मंदिर के सामने जगजीवनराम वार्ड ने रिपाेर्ट दर्ज कराई कि छत के ऊपर से चढ़कर अज्ञात चाेर साेने, चांदी के जेवरात, नगदी 1450 रुपए ले गया है। घर का ताला रात में जब खाेल रहे थे, ताे काेई भागते दिखा, जाे बाजू वाले घर में घुस गया। अाराेपी पर शंका जाहिर की। उसके बाद पुलिस ने पड़ताल की ताे बाजू में रहने वाला ही अाराेपी निकला, अाराेपी रवि अहिरवार से पूछताछ के बाद पुलिस ने उससे जेवरात, नगदी बरामद कर ली। उससे चाेरी के अन्य मामलाें में भी पूछताछ की गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/sagar/news/mp-news-an-accused-arrested-for-stealing-jewelry-from-a-neighborhood-065530-6541055.html

No comments:

Post a Comment