Monday, February 10, 2020

क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के ग्राहक भी कर सकेंगे भीम एप से लेनदेन


डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (आरआरबी) के ग्राहकों की सहूलियत के लिए रिजर्व बैंक ने एक बड़ा फैसला किया है। आरबीआई ने देश के सभी आरआरबी को अन्य वाणिज्यिक बैंकों की तरह आधार पे, भीम एप और पीओएस टर्मिनल के इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। बीते सप्ताह मौद्रिक नीति समिति की बैठक के बाद जारी मिनट्स में आरबीआई ने कहा है कि ग्राहकों को कम लागत और सुविधाजनक सेवा उपलब्ध कराने के लिए आरआरबी को आधार पे, भीम एप और पीओएस टर्मिनल के इस्तेमाल की मंजूरी दी गई है। इनका इस्तेमाल करने के लिए आरआरबी को आवेदन करना होगा। इस संबंध में आरबीआई ने गाइडलाइन भी जारी कर दी है, जिसमेंे कहा गया है कि सेवाओं को शुरू करने की इच्छा रखने वाले आरआरबी के पास आरबीआई की ओर से मोबाइल बैंकिंग की अनुमति होनी चाहिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dhar News - mp news customers of regional rural banks will also be able to transact with the bhima app


source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-customers-of-regional-rural-banks-will-also-be-able-to-transact-with-the-bhima-app-071105-6594250.html

No comments:

Post a Comment