Sunday, February 9, 2020

बोलेरो और यात्री बस में हुई भिड़ंत, कई लोग हुए घायल


घुवारा | बमनौरा थाना के रामटौरिया तिराहे पर रविवार सुबह करीब 11 बजे एक यात्री बस और बोलेरों में भिड़ंत हो गई। इस भिड़ंत में बोलेरो में सवार अनेक लोग घायल हो गए। सुबह रामटौरिया से आ रही हिंद के राजा बस और सागर रोड से आ रही बोलेरो में भिड़ंत हो गई। जिसमें बोलेरो में सवार कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही बमनौरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को डायल 100 एवं 108 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुवारा भेजा, जहां घायलों का उपचार जारी है। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Chhatarpur News - mp news bolero and passenger bus collided many people injured


source https://www.bhaskar.com/mp/chhatarpur/news/mp-news-bolero-and-passenger-bus-collided-many-people-injured-070539-6587500.html

No comments:

Post a Comment