छतरपुर | गढ़ीमलहरा स्टैंड पर एक दुकानदार महिला का एक अन्य राहगीर महिला के साथ विवाद हो गया। जिसके चलते दोनों के बीच जमकर झूमझपटी हुई। स्थानीय लोगों ने दोनों को समझाइस देकर मामला शांत कराया। स्थानीय लोगों ने बताया कि गढ़ीमलहरा निवासी माया चौरिसिया स्टैंड पर हाथ ठेला में अपनी दुकान लगाती है। मंगलवार को कनैरा गांव की एक महिला जब उसकी दुकान पर कुछ सामान लेने के लिए पहुंची तो माेलभाव काे लेकर दोनों के बीच बहस हो गई। थोड़ी ही देर में दोनों न एक दूसरे की जमकर मारपीट कर दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/chhatarpur/news/mp-news-the-assault-on-the-women-080525-6548270.html
No comments:
Post a Comment